होम  ›  नवीनतम भर्ती  ›  भर्ती विवरण

छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 (LSL26)

🏢 संगठन: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ 🏛️ विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन 💼 पद: व्याख्याता — हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र

📋 महत्वपूर्ण जानकारी

भर्ती का नामछत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 (LSL26)
संगठनलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
विभागस्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
पद का नामव्याख्याता — हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र
कुल पद854 (ई-संवर्ग 424 + टी-संवर्ग 430)
कैटेगरीशिक्षा / Teaching Jobs
योग्यताpost graduation & B.ed.
पोस्टेड ऑन03-10-2026
अंतिम तिथि26-10-2026

📝 भर्ती का संक्षिप्त विवरण

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता (Lecturer) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा LSL26 आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों के पद शामिल हैं।

भर्ती में ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के पदों का अलग-अलग विवरण दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी तथा ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, श्रेणी एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 29 सितंबर 2026 से हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे निर्धारित है। लिखित परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाने की तारीख निर्धारित है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

विषयवार रिक्त पद

विषय

ई-संवर्ग

टी-संवर्ग

कुल पद

हिंदी

60

60

120

अंग्रेजी

60

60

120

संस्कृत

60

60

120

भौतिकी

44

50

94

राजनीति विज्ञान

50

50

100

इतिहास

50

50

100

भूगोल

50

50

100

अर्थशास्त्र

50

50

100

कुल

424

430

854


📅 महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू29-09-2026
अंतिम तिथि26-10-2026
परीक्षा तिथि29-10-2026

🎓 पात्रता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि (Post Graduation) होनी चाहिए। इसके साथ निर्धारित शिक्षण प्रशिक्षण योग्यता बी.एड. (B.Ed.) की आवश्यकता है।

भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी को अपने आवेदन में उसी विषय का चयन करना चाहिए जिसमें वह निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखता हो। विषयवार शैक्षणिक समूह और आरक्षण संबंधी विवरण भर्ती विज्ञापन की तालिकाओं में दिए गए हैं।
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु में छूट आरक्षित वर्गों के लिए छूट- लागू सरकारी नियमों के अनुसार

अन्य आयु छूट- पात्र श्रेणियों एवं सरकारी नियमों के अनुसार

💰 वेतन और आवेदन शुल्क

वेतनवेतन मैट्रिक्स लेवल-09 , ₹38100
आवेदन शुल्कgeneral - ₹350
obc - ₹250
sc/st/pwd- ₹200

📝 चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 में चयन के लिए लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। परीक्षा परिणाम एवं आगे की चयन प्रक्रिया संबंधित विभाग के लागू नियमों के अनुसार संचालित होगी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित करने और परीक्षा परिणाम जारी करने तक सीमित है। दस्तावेजों का सत्यापन, पात्रता की जांच तथा नियुक्ति संबंधी आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

📖 परीक्षा पैटर्न

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

व्याख्याता भर्ती परीक्षा LSL26

परीक्षा का प्रकार

लिखित परीक्षा

प्रश्नों का प्रकार

वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (MCQ)

कुल प्रश्न

100

कुल समय

2 घंटे

उत्तर देने का माध्यम

OMR शीट

प्रत्येक प्रश्न के विकल्प

4 विकल्प

गलत उत्तर पर अंक कटौती

निर्धारित नियमानुसार 1/4 अंक

परीक्षा की तारीख

29 नवंबर 2026

📚 सिलेबस

व्याख्याता भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम संबंधित विषय की निर्धारित शैक्षणिक सामग्री पर आधारित होगा। अभ्यर्थियों को अपने चुने हुए विषय के पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए।

भर्ती में शामिल विषय हैं:

  1. हिंदी
  2. अंग्रेजी
  3. संस्कृत
  4. भौतिकी
  5. राजनीति विज्ञान
  6. इतिहास
  7. भूगोल
  8. अर्थशास्त्र

विषयवार विस्तृत सिलेबस, निर्धारित इकाइयों और परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम की जानकारी आधिकारिक सिलेबस अनुभाग में देखी जा सकती है।


📄 जरूरी दस्तावेज

Writing

ऑनलाइन आवेदन तथा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  1. ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
  2. परीक्षा प्रवेश पत्र
  3. फोटोयुक्त पहचान पत्र — आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य पहचान पत्र
  4. स्नातकोत्तर उपाधि एवं अंकसूची
  5. बी.एड. प्रमाणपत्र एवं अंकसूची
  6. जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  7. छत्तीसगढ़ निवास प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  8. दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  9. पासपोर्ट आकार का फोटो
  10. अन्य प्रमाणपत्र, जो पात्रता या आरक्षण के लिए आवश्यक हों।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र तथा मान्य फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लेकर जाना आवश्यक है।

✅ आवेदन कैसे करें

  1. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल/CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करें या पहले से पंजीकृत प्रोफाइल में लॉगिन करें।
  3. व्याख्याता भर्ती परीक्षा LSL26 के आवेदन लिंक को खोलें।
  4. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  5. निर्धारित प्रारूप में फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की जांच करें।
  8. आवेदन को SUBMIT करें और अंतिम आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।
  9. परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

CG Bharti Alert किसी सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। किसी भी भर्ती, परीक्षा या आवेदन से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक अधिसूचना अवश्य जांचें।