Nava Raipur Open 2026 छत्तीसगढ़ में पेशेवर गोल्फ और खेल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है। इसका आयोजन DP World PGTI द्वारा किया जा रहा है तथा छत्तीसगढ़ सरकार इसका समर्थन कर रही है।
मुख्य प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर 2026 तक Fairway Golf & Lake Resort, Naya Raipur में आयोजित होगी। टूर्नामेंट Stroke Play प्रारूप में होगा और कुल पुरस्कार राशि ₹1 करोड़ है।
इस प्रतियोगिता में कुल 132 पेशेवर गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, खालिन जोशी, राशिद खान, मनु गंडास और ओम प्रकाश चौहान जैसे नाम शामिल हैं।
टूर्नामेंट की गतिविधियां मुख्य प्रतियोगिता से पहले ही शुरू हो गईं। 13 सितंबर को Pro-Am और 14 सितंबर को Official Practice Round आयोजित किया गया। इसके बाद 15 सितंबर से मुख्य पेशेवर प्रतियोगिता शुरू हुई।
इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण पहलू नवा रायपुर को Professional Golf और Golf Tourism के संभावित प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से नवा रायपुर की खेल अधोसंरचना, hospitality और tourism potential को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
इस आयोजन से नवा रायपुर में Sports Tourism को बढ़ावा मिलने, देशभर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के आकर्षित होने तथा स्थानीय पर्यटन एवं hospitality गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।